फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से लगी आग, एक महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 13 Jan 2023 08:53 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से झोपड़े में आग लग गई। हादसे में अंदर बैठीं पांच महिलाएं झुलस गईं। वहीं, एक महिला की बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से लगी आग में घायल हुए मरीज। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में भोज के दौरान मेहमानों के लिए चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि सिलेंडर फटने के कारण झोपड़े में आग लग गई। हादसे वाले घर में मृत्यु के उपरांत भोज का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार गोड़ू के पास चक नौ जीएमआर के रहने वाले हजारीराम विश्नोई की पत्नी की एक दिन पहले मौत हो गई थी। शोक जताने आए लोगों के लिए चाय बनाने के के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय घर की सारी महिलाएं इसी झोपड़े में बैठी थीं, जिसके चलते अधिकांश महिलाएं आग की चपेट में आ गईं।

एक महिला ने गंवाई जान
इस हादसे में एक महिला आग की चपेट में आने के बाद बुरी तरह से झुलस गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मनीषा, गुड्डी, शांति, द्रोपदी, कविता रामनिवास घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एएसपी अमित बुडानिया, सीओ सिटी शालिनी बजाज पीबीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों के कुशलक्षेम पूछने के बाद चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें