फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर के एमडीएच प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का मसाला जला

Sun, 08 May 2022 04:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर एमडीएच प्लांट में रविवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है।
विज्ञापन
नागौर में एमडीएच मसाला प्लांट में आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में रविवार को एमडीएच मसाला प्लांट में आग लग गई। हादसे में भारी मात्रा में मसाला का स्टॉक जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

मसाला प्लांट में आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। जिसके बाद टैंकर और फायरब्रिगेड की सहायता से तकरीबन दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। एमडीएच नागौर यूनिट के संचालक सुरेश राठी ने बताया कि आगजनी के चलते हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अंदेशा है कि भारी मात्रा में मसाला स्टॉक जलकर राख हो गया है।


प्रारंभिक तौर पर आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी प्लांट संचालक ने नुकसान को लेकर आकलन रिपोर्ट नहीं दी है। बता दें कि नागौर के रीको एरिया स्थित एमडीएच प्लांट में सभी प्रकार के मसाले यहीं बनाये जाते हैं। जिसे पैक कर देश सहित विदेशों में भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें