फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही खींचतान

Wed, 26 Feb 2014 05:34 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है। केन्द्रीय मंत्री शीश राम ओला के निधन के बाद उनके परिवार से ही दो लोगों ने उनकी खाली सीट पर दावेदारी पेश की है, वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जिस सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र को टिकट दिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फार्मूले के तहत झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी चयन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों ने सभी को चौंका दिया।

इनमें पूर्व सांसद शीशराम ओला की पुत्रवधू डॉ. राजबाला ओला व पोते अमित ओला भी शामिल थे, लेकिन दोनों का अलग-अलग समय पर आना चर्चा का विषय बन गया।

अमित ने पहले, तो उनके बाद डॉ. राजबाला ओला ने आकर नामांकन दाखिल किया। हालांकि दोनों ने माना कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। इस सीट से अब डॉ. राजबाला, पूर्व विधायक श्रवण कुमार व अमित ओला मैदान में हैं।
विज्ञापन


उधर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह के टिकट की दावेदारी से राजस्थान की जालोर-सिरोही संसदीय सीट पर पेंच फंस गया है। इस सीट पर राजस्थान के पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम पहले से पैनल में है। पर्यवेक्षकों की तरफ से भी इस सीट के लिए वैभव का नाम दिया गया है।

हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति को करना है लेकिन उससे पहले छानबीन समिति के लिए इस सीट पर एक नाम का पैनल बनाने को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें यदि बूटा सिंह को इस सीट से टिकट दिया गया तो वैभव को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें