फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में मिला भ्रूण, CCTV खंगाल भ्रूण फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 20 Apr 2023 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर शहर में रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में प्लास्टिक की थैली में भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की घटना के बाद पूरे इलाके में खबर फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर शहर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में प्लास्टिक की थैली में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर भ्रूण को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेहरू नगर स्थित रेलवे ब्रिज के पास से गुजरने वाले लोगों को झाड़ियों में प्लास्टिक की थैली में कुछ दिखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो थैली के अंदर भ्रूण था। उसके बाद लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोतवाली थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा होगा कि यह कितने माह का है और मौत के क्या कारण रहे। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर भ्रूण को झाड़ियों में फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें