फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की युवती की हत्या, बेटी के शादी नहीं करने से नाराज था आरोपी

Sun, 03 Mar 2024 05:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

गोगामेड़ी थाने के थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पिता बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कई दिन से बहस हो रही थी। शनिवार रात पिता ने बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में शादी करने से मना करने पर पिता ने बेटी की हत्या कर दी। शादी की बात को लेकर पिता-पुत्री में लंबे समय से मन मुटाव चल रहा था। दोनों के बीच इस बात को लेकर हर दिन बहस होती थी। शनिवार रात को पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या कर दी।

विज्ञापन


गोगामेड़ी थाने के थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना इलाके के मुंसरी गांव की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता बेटी पर बार-बार शादी का दबाव बना रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कई दिन से बहस हो रही थी। 

शनिवार रात को युवती अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। इस दौरान पिता कुल्हाड़ी लेकर कमरे में गया और बेटी पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवती को गंभीर हालत में भादरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। रास्ते में युवती की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोगामेड़ी थाने के थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया- ग्रामीणों से मिली सूचना पर गोगामेड़ी और भादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया वारदात स्थल से सबूत जुटाए गए हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें