फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mount Abu: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान, कहा- सर्वे कराकर मुआवजा दे सरकार

Sun, 30 Apr 2023 05:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के माउंट आबू में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल खराब हो गई, जिस वजह से किसान मायूस हो चुके हैं। ओरिया, गोवा गांव व हैटम जी सहित कई ग्रामीण इलाकों में अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौसम के हालात। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंट आबू में पिछले 3 दिन से हो रहे बदलाव के कारण किसान परेशान हैं। ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश से फसल खराब होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। शनिवार को भी अलग-अलग कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

सिरोही जिले के माउंट आबू में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल खराब हो गई, जिस वजह से किसान मायूस हो चुके हैं। ओरिया, गोवा गांव व हैटम जी सहित कई ग्रामीण इलाकों में अधिक नुकसान हुआ है। हैटम जी के किसान देवी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल 2 दिन पूर्व ही काटकर खेत में रखी थी। साथी ही दूसरे दिन थ्रेसर से गेहूं निकलवाने वाले थे, लेकिन दो दिन में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि उनको 30 बोरी गेहूं उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। किसानों ने अब राज्य सरकार से सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। इतना ही नहीं लगातार 2 महीने से बेमौसम हो रही बारिश से किसानों की गेहूं व सब्जी की फसलों में खराब हो गई है। साथ ही इन दिनों खेतों में किसानों की सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें