फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर प्रदर्शन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
चुरू जिले के तारानगर के दिल्ली-बीकानेर हाईवे को शनिवार को किसानों ने जाम कर दिया। फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉमरेड निर्मल प्रजापत ने बताया कि फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से जिले के किसान मांग कर रहे हैं।
रविवार को दो घंटे का किसान सांकेतिक जाम कर केंद्र व राज्य सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए हाईवे पर पुलिस के आरएससी व पुलिस जवान तैनात रहे। वहीं, पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए मार्ग पर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया। प्रदर्शन व जाम के दौरान दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।