फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सूरतगढ़ में 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 26 Nov 2022 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ शहर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये नकली नोट बरामद किए हैं। तीनों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ पुलिस को नकली नोट चलाने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। गिरोह के तीन सदस्यों को सूरतगढ़ पुलिस ने पकड़ा है, इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट भी जप्त किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यह कार्रवाई जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस ने की है। गिरोह के सदस्यों से गहन पूछताछ की जा रही है। इनके और भी अन्य राज्यों से संबंध होने की संभावना के चलते हुए चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना बन रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, पुलिस ने बड़ोपल गांव के पास दबिश दी। जहां पर मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को पकड़ा। इन पकड़े गए युवकों के पास से 200 और 500 के कुल 50 हजार रुपये के नोट बरामद हुए हैं। इनकी जांच की गई तो यह नोट नकली पाए गए। पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने में लाई है, इनसे और ज्यादा पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, इन युवकों की जानकारी के आधार पर जहां से यह नोट लाए थे, वहां के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। इनकी सप्लाई देने के लिए यह कहां जा रहे थे, इसके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अभी तक तीनों पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर भी पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें