फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Health: 'आई फ्लू' की चपेट में बाड़मेर, बढ़ रहे आंखों के मरीज, सात सौ के पार पहुंची ओपीडी

Thu, 27 Jul 2023 04:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बारिश के मौसम के चलते आंखों की वायरल बीमारी तेजी से फैल रही है। बाड़मेर में राजकीय अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
ओपीडी में पहुंचे आंखों के मरीज। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में इन दिनों आंखों की वायरल बीमारी 'आई फ्लू' कहर बरपा रही है 'आई फ्लू' के चलते बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज राजकीय अस्पताल में मरीजों की ओपीडी 700 के पार पहुंच गई है। अस्पताल के नेत्र विभाग के बाहर 'आई फ्लू' से ग्रसित मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन


शहर में दो हजार लोग 'आई फ्लू' की चपेट में
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम के चलते यह वायरल बीमारी फैल रही है। राजकीय अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बात करें शहर की तो अब तक करीब दो हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को भीड़भाड़ के इलाके से दूर रहने जो आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दे रहा है।

'आई फ्लू' के लक्षण
बाड़मेर के राजकीय मेडिकल अस्पताल में कार्यरत नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शक्ति राजपुरोहित कहना है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण आंखें लाल होना, आंखों में खुजली आना, सूजन आना जैसे सामान्य लक्षण सामने आ रहे हैं। वहीं, बच्चों में इस बीमारी के चलते बुखार की शिकायत हो सकती है। इससे बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई आंखों को साफ पानी से धोने साफ कपड़ा एवं आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


4 से 6 दिन रहता है फ्लू का असर
डॉक्टर शक्ति राजपुरोहित का कहना है कि इस फ्लू का असर 4 से 6 दिन तक रहता है। इस अवधि के दौरान मरीज को छोटे बच्चों व बुजुर्गों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
आंखों पर चश्मा पहनें। हाथों को सैनिटाइजर से साफ रखें। आंखों को हाथों से छूने से बचें। ये सावधानी रखकर इस फ्लू से बचा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें