दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी थाना दौसा के जाप्ते द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के डूंगरपूर इन्टरचेंज के पास लालसोट रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक कन्टेनर लालसोट रोड से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकवाकर ड्राइवर विष्णु कुमार से ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछा तो उसने हार्डवेयर का सामान होना बताया, लेकिन शक होने पर कन्टेनर की तलाशी ली गई तो कन्टेनर में प्लास्टिक के कट्टे रखे पाये गये।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जिसके बाद उसे खोलकर देखा तो उसमें डोडा चूरा होना पाया गया। जोकि मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है। जिसका परिवहन एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध माना जाता है। बताया गया कि प्लास्टिक के 81 कट्टे में डोडा चूरा की कुल मात्रा करीब 1400 किलोग्राम होना पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले के बाद आरोपी विष्णु कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।