फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: देव दर्शन यात्रा को लेकर पूर्व सीएम राजे बोलीं- जब भी कोई बड़ा काम करती हूं तो चारभुजा जाती हूं

Fri, 01 Sep 2023 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद और जनता का साथ ये दो चीज होने पर ही हम लोग कुछ कर पाते हैं। मैं कोई भी बड़ा काम शुरू करती हूं तो सबसे पहले चारभुजाजी जाती हूं। 
विज्ञापन
देव दर्शन यात्रा पर वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को कोटा दौरे पर रहीं। यहां मीडिया ने राजे से देव दर्शन यात्रा को लेकर सवाल किए। यात्रा को लेकर वसुंधरा राजे ने कहा कि आप सभी को मालूम है कि मैं कोई भी जरूरी काम शुरू करती हूं तो सबसे पहले चारभुजाजी जाती हूं। नाथद्वारा के दर्शन करती हूं। मैं मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करके निकली हूं। मेरे मन में हमेशा यह चीज है कि भगवान का आशीर्वाद और जनता का साथ। ये दो चीज होने पर ही हम लोग कुछ कर पाते हैं।

विज्ञापन





इस दौरान पूर्व सीएम राजे ने कोटा में स्टूडेंट्स की सुसाइड को लेकर भी  चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को ये सोचकर कोटा भेजते हैं कि वे पढ़ लिखकर जिंदगी में नाम कमाएंगे। लेकिन, यहां आकर प्रेशर में ऐसे ही कुछ विद्यार्थियों की जिंदगी कट शॉट हो जाती है, ये अच्छा नहीं है।

इससे पहले वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से सीधे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भतीजे विजय गुंजल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने रंगबाड़ी इलाके में श्रीलाल गुंजल के निवास पर पहुंची थी। वहां राजे ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, विद्याशंकर नन्दवाना, पूर्व यूआईटी चेयरमैन समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, शाम को वसुंधरा राजे जयपुर रवाना हो गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें