फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बजट में विकास का विजन नहीं, चुनाव का सीजन दिखता है, वसुंधरा राजे का सीएम गहलोत पर हमला

Fri, 10 Feb 2023 08:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो बजट पेश किया है, उसमें लोकनीति का अभाव और राजनीति का प्रभाव है।इसमें विकास का विजन नहीं, चुनाव का सीजन दिखाई देता है। चुनाव के रंग से सना यह बजट आम लोगों के लिए फीका ही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस अपने जन्म से ही लोगों को झूँठे सपने दिखाती आ रही है।बजट में युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन किसानों को कृषि बजट के नाम से छलने की कोशिश की गई है, जिन किसानों के मन में 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वादा पूरा नहीं करने की कसक है। बजट में सिर्फ युवाओं और किसानों को ही नहीं,महिलाओं सहित हर वर्ग को मृग मरीचिका दिखाने की कोशिश है।

विज्ञापन


पिछले बजट की 1029 घोषणाओं में से 350 ही जमीन पर आई
राजे ने कहा कि पिछले बजट की 1029 घोषणाओं में से 350 ही ज़मीन पर आई है।ऐसे में इस बजट की घोषणाओं का भी वही हश्र होने वाला है। साथ ही 2019 में जो कर्ज राजस्थान के हर व्यक्ति पर 36 हजार 782 था,वह इस सरकार के कार्यकाल में 86 हजार 439 हो जाएगा।
राजस्थान के पहले बजट से लेकर मार्च 2019 तक प्रदेश पर कुल कर्जा 3 लाख करोड़ था, जो इस सरकार के कार्यकाल में बढ़ कर 7 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा यानी मुख्यमंत्री ने राज्य को कंगाली के कगार पर खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें