फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दाउद को पिंजरे में डालकर नहीं ला सके मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण तोगडिय़ा ने मंगलवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह कहते हुए घेरा कि वे भारत में आतंक फैलाने वाले दाउद इब्राहिम को पाकिस्तान से अब तक पिंजरे में डालकर भारत नहीं ला सके। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी आतंकवाद मामले में कुछ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी को लेकर हैदराबाद के सांसद अकबरुद्दीन ओवेसी के बयान व अभिनेता सलमान खान के ट्विट मामले में तोगडिय़ा ने दोनों को गद्दार बताया तथा कहा कि दोनों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पंजाब में हुए आतंकी हमले को लेकर तोगडिय़ा ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाने साधे और विदेश नीति को विफल बताया।
विज्ञापन

सलमान खान और ओवेसी को बताया गद्दार

उन्होंने भारत माता मंदिर में पत्रकारों को कहा कि मैंगो डिप्लोमेसी, साड़ी-शॉल और हैण्डशेक की राजनीति बहुत जो चुकी। यहां से शॉल व फल फेजे जाते हैं और वहां से एके 47 और आतंकवाद भेजा जाता है।

उन्होंने कहा कि जब अमेरिका पाकिस्तान में छिपे बैठे लादेन को खोजकर मार सकता है, तो भारत कम से कम पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तो आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने तर्क दिया कि पीओके तो संसद में पारित प्रस्ताव के मुताबिक भारत का ही अंग है।

याकूब मेनन की फांसी का विरोध करनेवालों के खिलाफ भी तोगडिय़ा ने नाराजगी जताई तथा कहा कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में बोलना देश के साथ गद्दारी और देशद्रोह के समान है। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। वे बहादुर प्रधानमंत्री थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें