फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli Behror: बहरोड़ PHED घूसकांड; अधिशासी अभियंता के आवास पर ED की रेड, जांच में जुटी पांच सदस्यों की टीम

Fri, 01 Sep 2023 12:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

राजस्थान में बहरोड़ और जयपुर समेत तीन जगह ईडी ने कार्रवाई की। जलदाय विभाग में घूसकांड मामले में ईडी की एंट्री हो गई है। 20 दिन पहले एसीबी ने पकड़ा था रंगे हाथ।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के आवास पर ED की रेड। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने बहरोड़ में पीएचईडी विभाग के अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी के सरकारी आवास पर रेड मारी है। पांच सदस्यों की टीम जांच कर रही है। 20 दिन पहले ही एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा था। उसी दिन ED ने भी दस्तावेज जब्त किए थे। आज सुबह 8 बजे से ईडी की रेड और सर्च कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन


राजस्थान में बहरोड़ और जयपुर समेत तीन जगह ईडी की कार्रवाई की खबर है। बहरोड़ जल जीवन मिशन में मायालाल सैनी अधिशासी अभियंता है। जलदाय विभाग में घूसकांड मामले में ईडी की एंट्री हो गई है।

पिछले महीने जयपुर एसीबी की टीम ने बहरोड़ पीएचईडी के अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी, नीमराणा सहायक अभियंता राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार के साथ ही ठेकेदार पदम चंद जैन को जयपुर के एक होटल में रिश्वत लेते और देते हुए कंपनी सुपरवाइजर के साथ ट्रैपकर गिरफ्तार किया था। उसके बाद शुक्रवार को ईडी जयपुर की टीम जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी के बहरोड़ सरकारी आवास पर जांच के लिए पहुंची है, जहां पर एसीबी की टीम सुबह से जांच के लगी हुई है।
विज्ञापन


मामले में एसीबी की जांच के बाद ईडी की एंट्री हो गई है। जयपुर से दो गाड़ियों में सवार होकर आए ईडी के अधिकारी जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी के बहरोड़ स्थित सरकारी आवास पर कागजात खंगालने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें