राजस्थान के दौसा जिले में जमीन और कपड़ा व्यापारी नमन रावत के यहां 9 घंटे से ईडी की कार्रवाई जारी है। सुबह सात बजे ईडी की टीम ने यहां छापा मारा था। इसके बाद से टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है।
यह छापामार कार्रवाई जलजीवन मिशन घोटाले से जुड़ी हुई है।
राधिका ड्रेसज के मालिक नमन रावतत पीएचईडी कांटैक्टर का भी काम करते हैं। रावत मंत्री महेश जोशी के करीबी भी बताए जाते हैं। ईडी की टीम सुबह नमन रावत के पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस कारण रावत दुकान भी नहीं खुली। इसके अलावा उनकी गाड़ी की भी तलाशी ली गई।
बताया जा रहा है कि दौसा के व्यापारी नमन रावत ने जल जीवन मिशन में हुए घोटाले में साइलेंट रूप से ठेकेदारी ने की है। इसी के चलते रावत के घर छापेमारी की गई है। हालांकि, अब तक ईडी की टीम के हाथ क्या लगा है क्या नहीं, इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।