फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में ई-मित्र संचालक ने लोगों से की 10 लाख की ठगी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 10:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को एक ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है, जो ईमित्र पर आने वाले भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी किया करता था। एक अनुमान के मुताबिक आरोपी ई-मित्र संचालक ने अब तक करीब 10 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर शहर कोतवाल पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ई-मित्र संचालक का नाम हिमांशु है । जो मिलन रेस्टोरेंट वाली गली में हनी ईमित्र सेंटर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कियोस्क का संचालन करता है। आरोपी ने बीते साल मई से अगस्त तक कई ग्राहकों के करीब 10 लाभ रुपए अकाउंट में जमा करने के लिए लिए थे, लेकिन जमा नहीं करवाए। 

विज्ञापन


आरोपी ग्राहक को विश्वास में लेकर उसे फर्जी डिपाजिट स्लिप भी दे देता था और कहता था कि उसके पैसे उसके अकाउंट में जमा हो गए हैं। जब ग्राहकों को उसकी इस धोखाधड़ी का पता लगा, तो यह ईमित्र संचालक ग्राहकों को ही धमकी देने लग गया था। इस संबंध में कई ठगी के शिकार बने लोगों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी अपने ईमित्र को छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु की तलाश तेज कर दी। पुलिस को पता लगा आरोपी हिमांशु दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने दिल्ली जाकर आरोपी हिमांशु को पकड़ लिया। वहीं कोतवाली थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी हिमांशु से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ठगी का पैसा उसने कहा लगाया, यह भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें