फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डंपर ने कार को मारी टक्कर, बैंक मैनेजर, दोस्त की बेटी और उसके बेटे की मौत, कल था बच्चे का जन्मदिन

Tue, 06 Sep 2022 10:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

मृतक हरवीर सिंह और सोनल के पिता महिपाल सिंह दोस्त थे। किसी जरूरी का काम लिए हरवीर बांसवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान महिपाल ने पीहर आई अपनी बेटी सोनल और उसके बेटे को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए कहा था। रास्ते में हुए हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बैंक मैनेजर, उनके दोस्त की बेटी और उसका आठ साल का बेटा शामिल है। बैंक मैनेजर अपने दोस्ती की बेटी को उसके ससुराल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे जिले के लोहारिया थाना इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि अमृतिया निवासी मिनी बैंक व्यवस्थापक हरवीर सिंह चुंडावत (45) कार से आसपुर से बांसवाड़ा जा रहे थे। हरवीर के साथ उनके दोस्त की बेटी सोनल (30) और उसका बेटा पीटर (8) भी था। 

पालोदा तालाब के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही कार उछल कर कार तालाब गिल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला और डूंगरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सागवाड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक हरवीर सिंह और सोनल के पिता महिपाल सिंह दोस्त थे। किसी जरूरी का काम लिए हरवीर बांसवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान महिपाल ने पीहर आई अपनी बेटी सोनल और उसके बेटे को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए कहा था। सोनल की ससुराल डूडका बांसवाड़ा में है। बताया जा रह है कि हादसे में जान गंवाने वाले सोनल के बेटे पीटर का बीते सोमवार को जन्मदिन था। इधर, हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें