फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनू में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपती के पैर बांधकर शव पलंग के नीचे पटके

Sun, 09 Jul 2023 12:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Rajasthan Jhunjhunu Crime News : झुंझुनू जिले में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को दोनों बुजुर्गों के शव पलंग के नीचे मिले हैं। उनके पैर बंधे हुए थे। पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल हत्या क्यों की गई, इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद घर के बाहर भीड़ लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। 75 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी को बेरहमी से मारा गया है। पुलिस ने घर के पलंग के नीचे से दोनों शव बरामद किए हैं, दोनों के पैर बंधे मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मामला झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर का है। पुलिस ने बताया कि यहां की केसीसी टाउनशिप की आवासीय क्वार्टरों में 75 वर्षीय बुजुर्ग दर्शन सिंह अपनी पत्नी महेंद्र कौर के साथ रहते थे। शनिवार रात में इनकी हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपती के शव खेतड़ी नगर स्थित अपने ही क्वार्टर में पांव बंधे हुए बेड के नीचे से मिले हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची क्वार्टर को सील कर दिया। गहनता से जांच करने के लिए डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम मौके पर बुलाई जा रही है। डीएसपी हजारीलाल खटाना भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे है। हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें