फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, गले, मुंह और चेहरे पर काटा

Mon, 14 Nov 2022 08:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

बच्चे पर हमला करने के बाद कुत्ते ने दो-तीन और लोगों को काट लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कुत्तों को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गले, मुंह और चेहरे पर कई जगह काट लिया। कुत्ते ने दो-तीन और लोगों को काट लिया। जिसके बाद लोगों ने कुत्ते को लाठी से पीटकर मार डाला।

विज्ञापन

रामगढ़ पालास निवासी भंवरलाल ने बताया कि उसका चचेरा भाई कार्तिक घर के आगे खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे जगह-जगह काट लिया। इसके अलावा उसके गाल पर भी गहरा जख्म कर दिया। कुत्ते के हमले से मासूम का एक दांत भी टूट गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों घर से बाहर आए तो देखा कुत्ता बच्चे को काटे जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को छुड़ाया। इसके बाद कुत्ते ने 25 वर्षीय उगम सिंह पर भी हमला कर दिया।


परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर राजकुमार चोपड़ा ने बताया कि बच्चे के गले, गाल और चेहरे पर गहरे जख्म थे। जिसके चलते बच्चे को रेबीज और टिटनेस का इंजेक्शन दे दिया गया है। फिलहाल, बच्चे की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें