फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right to health bill: काम पर लौटे चिकित्सक, योजनाओं का लाभ दिए बिना ही शुरू किया मरीजों का इलाज

Mon, 13 Feb 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राइट टू हेल्थ बिल का विरोध के बीच चिकित्सकों ने सोमवार को मरीजों को देखना तो शुरू कर दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आरजीएचएस जैसी सरकारी योजना का लाभ मरीजों को नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन
अस्पताल में चस्पाया गया नोटिस - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइट टू हेल्थ बिल का विरोध के चलते हड़ताल पर रहे डॉक्टरों ने रविवार सुबह मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। इससे पहले इसमें मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आरजीएचएस जैसी सरकारी योजना का लाभ न देने की जानकारी दी गई। इन दोनों योजनाओं में मरीजों को नहीं देखा गया। सभी निजी चिकित्सालयों ने शपथ पत्र देकर राइट टू हेल्थ बिल का हवाला देते खेद जताया है।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र काबरा व सचिव डॉ. हरीश मारू ने बताया कि एक दिन की हड़ताल के बाद सभी डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। रविवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आरजीएचएस जैसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि सभी निजी चिकित्सालयों ने शपथ पत्र दिया है। इसमें राइट टू हेल्थ बिल का हवाला देते खेद जताया है। शपथ पत्र सोमवार को जिला कलेक्टर को सौंपेंगे। रविवार को सभी अस्पतालों में वायरल रोगियों की भरमार रही। एमजीएच में रविवार को ओपीडी में 1343 मरीज पहुंचे। हर घर में सर्दी-खांसी, बुखार के रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें