फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Training Camp: स्वास्थ्य मंत्री बोले- विधायकों ने कार्यकर्ताओं का काम पैसे लेकर किया तो वे चुनाव में धुआं उड़ा देंगे 

Mon, 14 Mar 2022 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

उन्होंने कहा कि 2013 में भी अच्छा बजट दिया था, बिना ब्याज के डेढ़ लाख तक का कर्ज दिया था। इसके बाद भी कांग्रेस दौसा में एक सीट नहीं जीत सकी थी। कोई कम वोटों से हारा तो कोई ज्यादा वोटों से, लेकिन सारे कांग्रेसी चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में चल रहे कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मंत्री परसादी लाल मीणा का गुबार फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि विधायक कार्यकर्ताओं से काम के बदले पैसे नहीं लें, उनका का सम्मान करें। कार्यकर्ताओं के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए भी पैसे ले लिए तो इससे बड़ा पाप कोई हो ही नहीं सकता। आपने पैसा लिया तो चुनाव में कार्यकर्ता धुआं उड़ा देंगे। उनकी ये बातें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। 

विज्ञापन


ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश के बजट में हुई घोषणाओं को पूरा करने और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बात चल रही थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि,  2013 में भी अच्छा बजट दिया था, बिना ब्याज के डेढ़ लाख तक का कर्ज दिया था। इसके बाद भी कांग्रेस दौसा में एक सीट नहीं जीत सकी थी। कोई कम वोटों से हारा तो कोई ज्यादा वोटों से, लेकिन सारे कांग्रेसी चुनाव हार गए थे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सांसद प्रत्याशी का जीतना बहुत मुश्किल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मंत्री मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दौसा क्षेत्र में कांग्रेस का बहुमत रहता आया है। राजेश पायलट के दौर में यहां से कांग्रेस का सांसद बना, लेकिन उसके बाद हमने सांसद बनाना बंद कर दिया। पिछले तीन बार के लोकसभा चुनाव में हम यहां से सांसद का चुनाव हारते आ रहे हैं। हम चुनाव क्यों हार रहे हैं यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जी मुझे लगता है कि विधायक प्रत्याशी तो जीत जाएंगे, लेकिन सांसद प्रत्याशी का जीतना अभी बहुत मुश्किल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें