फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक को सनसनीखेज नहीं बनाएं'

Fri, 10 Oct 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पसंदीदा सोशल नटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक और दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति मार्क जुकरबर्ग ने राजस्थान के अलवर जिले के चांदोली गांव के दौरे के दौरान अपील की कि फेसबुक को सनसनीखेज नहीं बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट के रूप में यह आपसी संपर्क का मंच है और इसका यही रूप बनाए रखना चाहिए। इसे सनसनीखेज सूचनाओं का केन्द्र बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

जुकरबर्ग ने शुक्रवार को चांदोली में इंटरनेट व्यवस्था का अवलोकन किया और कहा कि गांव के लोगों को इंटरनेट के माध्यम से जुड़ते हुए देखना काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत अच्छा और अपार संभावनाओं वाला देश है। जुकरबर्ग ने यहां बने सायबर विलेज सेन्टर में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने जानने का प्रयास किया कि भारत सरकार इंटरनेट सेवा पहुंचाने में गांव की किस तरह से मदद कर रही है। जुकरबर्ग करीब आधा घंटे गांव में रुके।

गौरतलब है कि गत वर्ष भारत सरकार और एक गैर सरकारी संस्था के सहयोग से चांदोली गांव में सायबर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। यहां बने केन्द्र में इन्टरनेट और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर बच्चों और ग्रामीणों को सायबर तकनीक से अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें