फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेट कप: व्हीलचेयर पर बैठे खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के तो झूमे दर्शक, महाराष्ट्र ने जीता फाइनल

Thu, 13 Apr 2023 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

माउंट आबू में पहली बार हुए व्हीलचेयर क्रिकेट टूनार्टमेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली के बीच हुआ। काफी रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 134 रन बनाए।
विज्ञापन
व्हीलचेयर क्रिकेट टूनार्टमेंट का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र ने जीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। लेकिन, निचले क्रम के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी से आखिरकार महारष्ट्र की टीम ने 7 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मैच में 61 रन बनाने वाले शाहिद अंसारी मैन ऑफ दी मैच चुने गए। वहीं महाराष्ट्र के शिवाजी पंवार मैन ऑफ दी सीरीज चुने गए, जिन्होंने दो दिवसीय टूर्नामेंट में 199 रन बनाए। वहीं टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर संजीव सिंह रहे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथी गजल खान CEO दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया रहे
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुमेरपुर  हिल्स के चार्टर अध्यक्ष और जोन चेयरमैन पंकज राज मेवाड़ा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथी गजल खान सीईओ दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया, विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, प्रेसिडेंट राजस्थान राजवाड़ा टीम,  बीके सूर्यमणि भाई इंटरनेशनल कोडिनेटर दिव्यांग सेवा ब्राह्मकुमारी, बीके मोहन भाई स्पोर्ट्स विंग हेडक्वार्टर कोडिनेटर व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज, लायन कंचन हरवानी अध्यक्ष लॉयन्स क्लब सुमेरपुर हिल्स आदि के आतिथ्य में हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने विजेता टीम महाराष्ट्र एवं उप विजेता टीम दिल्ली को ट्रॉफी ओर कैश प्राइस देकर सम्मानित किया। इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम के कप्तान, कोच एवं सभी खिलाड़ियों को भी मेडल  व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुमेरपुर ब्लॉक की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका मेवाड़ा, क्लब डायरेक्टर सतीश हरवानी, सचिव सुनीता मेवाड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष किशोर जांगिड़, हरलाल चौधरी ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाही की।
विज्ञापन


दिव्यांगों को बस सपोर्ट चाहिए
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की गजल खान ने देशभर में हो रहे दिव्यांग किक्रेट के बारे में बताते हुए कहा कि दिव्यांगों को बस सपोर्ट की जरूरत है। वे हर काम करने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि अभी भारत व यूपी सरकार से दिव्यांगों की क्रिकेट के लेकर उतने प्रयास नहीं किए जा रहे जितने होने चाहिए। विशेष तौर पर दिव्यांग टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सफर करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही गजल खान ने आयोजक मेवाड़ा का आभर जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें