फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर दरगाह के पास जर्जर बिल्डिंग गिरी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, बचाव कार्य जारी

Tue, 02 Jan 2024 05:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में अजमेर जिले में दरगाह के पास एक इमारत गिर गई। हादसा दरगाह के गेट नंबर पांच के पास हुआ। मलबे में चार-पांच लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
दरगाह के पास गिरी बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अजमेर जिले में दरगाह के पास एक इमारत गिर गई। हादसा दरगाह हादसा दरगाह थाना क्षेत्र के लंगर खाना गली में हुआ। अचानक बिल्डिंग गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन




सूचना पर अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार, कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी बिल्डिंग के नीचे किसी के दबने की कोई सूचना नहीं है। राहत टीम मलबा हटाने का काम कर रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि नीचे कोई दबा तो नहीं है। 

बता दें कि आगामी दिनों में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना उर्स शुरू होने वाला है, जिसे लेकर दरगाह और उसके आसपास के इलाके में काफी भीड़ मौजूद रहती है। ऐसे में इस तरह के हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। 
विज्ञापन


इधर, हादसे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चिंता जाहिर की है। दिल्ली यात्रा के दौरान देवनानी ने अजमेर जिला कलेक्टर से कॉल कर घटना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने समुचित राहत कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही  उर्स को लेकर देवनानी ने कलेक्टर से कहा कि दरगाह क्षेत्र में ऐसी अन्य जर्जर बिल्डिंग हैं तो उन पर अपेक्षित और आवश्यक कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें