फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana News : सड़क पर बिखरी जिंदगी, क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, टुकड़े-टुकड़े होकर बिखरा शव

Sun, 24 Nov 2024 04:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

सीकर रोड पर क्रेन की चपेट में आने से मजदूरी करके घर लौट रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरी सड़क पर मजदूर के परखच्चे उड़ गए। क्रेन चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। बहरहाल मजदूर के शव को मोर्चरी में भिजवाया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आज दोपहर सीकर रोड पर एसएस कॉम्प्लेक्स के पास क्रेन ने घर लौट रहे मजदूर को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने क्रेन का पीछा कर क्रेन को सब्जी मंडी के पास पकड़ लिया लेकिन क्रेन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि मृतक मंगलाराम निवासी बरवाला कुचामन की सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करने जाता था। आज सुबह भी वह हर रोज की भांति कुचामन सब्जी मंडी से अपने काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही मंगलाराम कुचामन सिटी बस स्टैंड के पास सीकर रोड स्थित एसएस परिसर के पास पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रही क्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और इस दर्दनाक हादसे में मंगलाराम के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर पूरी सड़क पर बिखर गए। इसी बीच क्रेन चालक क्रेन को लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम ने क्रेन का पीछा कर क्रेन को सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने कुचामन में राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में शव को रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें