वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन वायरल वीडियो को उप प्रधान दुष्यंत बघेल के घर के अंदर का बताया जा रहा है। पूरा वीडियो 30 सेकंड का है। उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई दुर्गेश बघेल हाथ में पिस्टल लेकर आगे पीछे टहलते हैं। इसके बाद आसमान में हवाई फायरिंग कर देते हैं।
उप प्रधान दुष्यंत बघेल द्वारा मोबाइल से रील बनाई जा रही है। उप प्रधान द्वारा बड़े भाई को कुछ बोला भी जा रहा है। हवाई फायरिंग का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत तमाम सोशल मीडिया के बैनरों पर वायरल हो रहा है। हथियार लाइसेंसी है, या अवैध है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकती है। पूरे मामले को लेकर सैंपऊ थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
मामले की कर रहे जांच
फायरिंग के वायरल वीडियो को लेकर सैंपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया सैंपऊ पंचायत समिति के उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य दुर्गेश बघेल का वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। 30 सेकंड के वीडियो के अंतर्गत एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।