फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: डीएसटी टीम ने वारदात के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को काजीपुरा मोड़ से दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद

Sun, 10 Mar 2024 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

दोनों बदमाश के कब्जे से दो देसी कट्टा 315 बोर, एक देशी पिस्टल 32 बोर के साथ अलग-अलग बोर के नौ कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोड़ से वारदात के इरादे से घूम रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों बदमाश के कब्जे से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल समेत नौ कारतूस भी बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश में जिले भर में बांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धर पकड़ अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। 

उन्होंने बताया रविवार को स्थानीय सदर थाना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो बदमाश थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोड़ पर वारदात के इरादे से घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई में डीएसटी टीम को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने काजीपुरा मोड़ पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश 23 वर्षीय शिवकांत पुत्र रमेश बघेल निवासी गडरपुर अंगाई एवं 26 वर्षीय राधाचरण उर्फ छोटू पुत्र बंगाली बघेल निवासी पुराना शहर धौलपुर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश के कब्जे से दो देसी कट्टा 315 बोर, एक देशी पिस्टल 32 बोर के साथ अलग-अलग बोर के नौ कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की निशानदेई पर पुलिस टीम ने दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार शुदा बदमाशों के खिलाफ फिलहाल आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध किया है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी वारदात खुल सकती हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें