फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' से परेशान फुटपाथ दुकानदारों ने डीएम से लगाई गुहार, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Mon, 28 Apr 2025 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: दुकानदारों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें वैकल्पिक स्थल प्रदान किया जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना कारोबार जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर शहर के गांधी पार्क क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते फुटपाथ पर छोटी दुकानें लगाने वाले गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा गया है। दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी दुकानें जबरन हटाई गईं, जिससे वे अब अपने परिवार का पेट पालने को लेकर परेशान हैं।

इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पीड़ित दुकानदारों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दुकानदारों ने न्याय की मांग करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के सीधे दुकानें हटाकर उन्हें बेरोजगार कर दिया है, जो अत्यंत अन्यायपूर्ण है।

इसी क्रम में गांधी पार्क के सामने फुटपाथ पर ठेला लगाकर वर्षों से जीवन यापन कर रहे एक दुकानदार को भी नगर परिषद की ओर से दुकान खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है। नगर परिषद ने फुटपाथ पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए तत्काल दुकान हटाने के निर्देश दिए हैं। दुकानदार का कहना है कि उसके पास अपनी दुकान चलाने के लिए अन्य कोई स्थान नहीं है और यहीं से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: हमले के विरोध में नागरिकों ने खून से हस्ताक्षर कर पीएम के नाम लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग    

दुकानदारों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें वैकल्पिक स्थल प्रदान किया जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना कारोबार जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें