फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने पकड़ा पशुओं से भरा कंटेनर; यूपी ले जाए जा रहे थे 55 पशु

Thu, 07 Mar 2024 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पकड़े गए कंटेनर से 55 जिंदा पशु बरामद किए गए हैं। तस्कर पशुओं को उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पकड़ा गया कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनिया थाना पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुआ का बाग के पास कार्रवाई कर पशुओं से भरे एक कंटेनर को पकड़ा। उसके अंदर से 55 जिंदा पशु बरामद किए हैं। पशु तस्कर उसे उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जा रहे थे। कंटेनर गाड़ी को जब्त कर पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश में वांछित अपराधी एवं तस्करों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया गुरुवार को स्थानीय मनिया थाना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक कंटेनर गाड़ी धौलपुर की तरफ से पशुओं को भरकर आ रही है, जो उत्तर बूचड़खाने जाएगी। 

मुखबिर की सूचना पर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुआ का बाग चौराहे पर सघन नाकाबंदी कराई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कंटेनर गाड़ी को अवरोध लगाकर रुकवा लिया। गाड़ी की बॉडी को खोलकर देखा तो उसके अंदर ठूंस ठूंस कर पशु भरे हुए थे।
विज्ञापन


कंटेनर गाड़ी से पुलिस ने 45 भैंस एवं 10 पड्डा बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पशु तस्कर 23 वर्षीय इरफान खान पुत्र शेर सिंह निवासी औरैया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पशु तस्कर उत्तर प्रदेश बूचड़खाने एवं कट्टी में काटने के लिए पशुओं को ले जा रहा था। पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में पशु तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें