फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: वारदात के इरादे से घूम रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, संगीन वारदातें करके फरार थे बदमाश

Mon, 01 Apr 2024 01:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

लंबे समय से संगीन वारदातों में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
पकड़े गए इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने रविवार रात 20-20 हजार के इनामी बदमाशों कोक सिंह एवं करण सिंह को चंद्रपुरा के जंगलों से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लंबे समय से संगीन वारदातों के मुकदमों में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


थाने के एएसआई कंपोटर सिंह ने बताया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाने का गश्ती दल इलाके में गश्त कर रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो इनामी बदमाश चंद्रपुरा गांव के नजदीक जंगलों में मदनपुर गांव के रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में वारदात के इरादे से घूम रहे हैं। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश कोक सिंह पुत्र भरोसी लाल एवं करन सिंह पुत्र सोबरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि अनुसंधान में बड़ी बारदातों के राज खुल सकते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों ही बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें