जिले के गुलाब बाग चौराहे पर स्थित ट्रैफिक प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ई-रिक्शा के जरिए जिला सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बांसवाड़ा में महिला की तलवार से काटकर हत्या, शिनाख्त नहीं; पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतम सिंह (47 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, निवासी कासगंज (थाना मनियां), वर्तमान में गौरव कॉलोनी धौलपुर में रह रहे हैं। वे अपनी 17 वर्षीय पुत्री दीक्षा को दवा दिलाकर अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक प्वाइंट के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सकीय केंद्र रैफर कर दिया गया है। वहीं घायल पिता का इलाज सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।