फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: दो घंटे तक धौलपुर में हुई मूसलाधार बारिश, डूंगरपुर में पारा गिरा; जानें मौसम का ताजा हाल

Tue, 01 Jul 2025 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: मंगलवार को राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे भारी बारिश धौलपुर में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर में मगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने सुबह 9 बजे यहां हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसके बाद यहां मूसलाधार बारिश हुई। इसमें लगभग 2 घंटे की तेज बारिश के बाद यहां 158 एमएम पानी बरसा। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।  राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: आज 29 जिलों में अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 2 जुलाई से नया सिस्टम होगा एक्टिव
विज्ञापन


बारिश की वजह से बांधों में भी पानी की आवक
प्रदेश में मानसून के पहले चरण में अच्छी बारिश की वजह से बांधों में भी पानी की आवक हो रही है। प्रदेश के 22 बड़े बांधों में अभी अपनी क्षमता के 65.11 % के स्तर पर भरे हुए हैं। वहीं 263 छोटे- मध्यम आकार के बांध अपनी कुल भराव क्षमता के 27.48% के स्तर पर हैं। इसमें से 28 छोटे और मध्यम आकार के बांध पूरी तरह भर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें