फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: मां और बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पारिवारिक कलह बताया जा रहा आत्महत्या का कारण

Thu, 22 Feb 2024 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

मां और बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पारिवारिक कलह दोनों की आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। जीआरपी रेलवे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बुधवार रात को मनिया कस्बे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दुर्घटना की खबर आसपास के लोगों को हुई तो स्थानीय मनिया थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मां- बेटी की लाश को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले से जीआरपी रेलवे पुलिस को अवगत कराया। रेलवे जीआरपी ने मां-बेटी की लाश का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, बुधवार रात थाना क्षेत्र के दंडोली गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ महिला जमुना देवी पत्नी वीरी सिंह एवं उसकी 18 वर्षीय पुत्री संजना ने मनिया कस्बे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर दोनों मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर मनिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाया गया।

उन्होंने बताया, मामला रेलवे ट्रैक का होने की वजह से घटना से जीआरपी रेलवे पुलिस को अवगत कराया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों डेड बॉडी को जीआरपी रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद की वजह से मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। उधर, घटना को लेकर रेलवे जीआरपी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करा कर लाश सुपुर्द कर दी है। हादसा रेलवे ट्रैक पर हुआ है, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें