फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल, NH-123 पर सालेपुर गांव की घटना

Fri, 09 Feb 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना नेशनल हाइवे-123 पर स्थित सालेपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
घायल युवक और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सैंपऊ थाना क्षेत्र के एनएच-123 पर सालेपुर गांव के नजदीक शुक्रवार रात को ईंट खाली कर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक घायल हो गया है। डेड बॉडी को पुलिस ने सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवा दिया है। घायल का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, शुक्रवार रात को ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय संजू पुत्र रामभरोसी एवं 18 वर्षीय सूरजपुत्र देवी चरण निवासी फूलपुरा सैंपऊ की तरफ से ईंट खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव फूलपुर जा रहे थे। सालेपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में संजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज घायल हुआ है।

दुर्घटना को देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक की डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया, घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में पसरा मातम
दुर्घटना में संजू की मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजन और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक संजू ईंट के भट्टा पर खुद का ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी का काम करता था। उधर, घटना से गांव फूलपुरा में भी सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें