फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: छह साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ठिकाने बदलकर कर रहा था गुमराह

Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Hindi News: थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी विक्रमपुरा मोड पर खड़ा हुआ है। उस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर छह जनवरी को सैंपऊ थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर सैंपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें कहा गया था कि घर के बाहर से खेलते हुए उसके छह साल के मासूम बच्चे को विक्रमपुर गांव निवासी युवक अपनी कार में अपहरण कर ले गया है। जहां आरोपी ने कार में ही नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश की कार्रवाई भी की। लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी रामबरन (25) पुत्र चेता कुशवाहा विक्रमपुरा मोड पर खड़ा हुआ है। उस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पुलिस घटनास्थल को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें