फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यूपी से युवक को अगवा कर भाग रहे थे चार बदमाश, धौलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि चार बदमाश आगरा के सिकंदरा से एक युवक का अपहरण कर गाड़ी से भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की और चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सिकंदरा से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे चार बदमाशों को नाकाबंदी कर वाटर वर्क्स चौराहे पर गिरफ्तार लिया। जिन्हें बाद में पीछा कर रही यूपी पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया।  

विज्ञापन


धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि चार बदमाश सिकंदरा से एक युवक का अपहरण सफेद रंग की किया गाड़ी से भाग रहे हैं। बदमाशों का मूवमेंट धौलपुर की ओर है। सूचना पर थाना मनियां, सदर, निहालगंज, कोतवाली, यातायात पुलिस, जिला विशेष टीम और क्यूआरटी को अलर्ट कर आगरा ग्वालियर हाईवे पर नाकाबंदी कराई गई।

यातायात प्रभारी मंगतू राम पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली के वाटर वर्क्स चौराहे पर की गई नाकाबंदी में तैनात थे। इस दौरान उन्हें संदिग्ध किया कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी। जिसे उन्होंने बैरिकेड्स लगाकर रुकवाया। कार में चार लोग सवार थे। 
विज्ञापन


इस दौरान पूछताछ में बदमाशों ने अपहरण करना स्वीकार कर लिया। पुलिस की टीम बदमाशों को लेकर गुलाब बाग स्थित यातायात कार्यालय पहुंची और उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद बदमाशों का पीछा कर रही यूपी पुलिस की एसओजी की टीम भी गुलाब बाग पहुंची। जहां  आवश्यक कार्रवाई के बाद बदमाशों को  यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पकड़े गए ये बदमाश
धौलपुर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों की पहचान रामेश्वर किरार पुत्र काशीराम (35),  महेंद्र धाकड़ पुत्र चिरौंजी धाकड़ (30) निवासी ग्वालियर, रवि धाकड़ पुत्र रामनिवास धाकड़ (36) और राजेश सिंह पुत्र जंडेल सिंह (35) निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें