फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: भाजपा की निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट से मिली राहत

Fri, 18 Aug 2023 01:07 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर से भाजपा की निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लग गई है। शोभारानी को राजस्थान हाई कोर्ट ने राहत दी है। धोखाधड़ी के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली है।
 
विज्ञापन
धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर से बीजेपी की निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाई कोर्ट के जस्टिस अनिल उपमान ने निचली अदालत के गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन


बता दें, धौलपुर के मथुरा के थाने में विधायक शोभारानी और उनके पति पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाह सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। धौलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निचली अदालत के आदेश को सही माना था और कोर्ट ने निगरानी याचिका को खारिज कर दिया था। इसी को लेकर विधायक शोभा रानी ने हाईकोर्ट में आदेश को चुनौती दी थी।

निचली अदालत ने 18 अक्टूबर 2022 को  संज्ञान लेते हुए विधायक शोभा रानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इससे पूर्व 13 जनवरी 2017 को श्याम बाबू शर्मा ने कंपनी के निदेशक के खिलाफ 420, 120- बी आपराधिक षड्यंत्र में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने शोभारानी के पति पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाह के खिलाफ चालान पेश किया था। एक दर्जन लोगों के खिलाफ जांच पेंडिंग चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें