फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: चाकूबाजी के चार मुजरिम गिरफ्तार, युवक को घेरकर किया था जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Fri, 02 Feb 2024 08:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

चाकूबाजी के चार मुजरिम गिरफ्तार हुए हैं। शुक्रवार सुबह युवक को घेरकर जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत में युवक को जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में कोतवाली थाना इलाके की विजयपाड़ा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पुरानी दुश्मनी को लेकर 20 साल के युवक पर चार आरोपियों द्वारा चाकुओं से किए गए हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने युवक को रास्ते में घेरकर पेट और गर्दन में कई हमले किए हैं। नाजुक हालत में युवक को जयपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर 20 वर्षीय युवक इमरान खान पुत्र रज्जो खान निवासी विजय पाड़ा धौलपुर को रास्ते में घेरकर आरोपी 25 वर्षीय शाहरुख खान पुत्र मुन्ना खान, 20 वर्षीय रिहान पुत्र सलीम खान, 37 वर्षीय इमरान उर्फ़ शानू पुत्र मुन्ना खान एवं 30 वर्षीय सलमान पुत्र मुन्ना खान ने चाकुओं से जानलेवा हमला किया था। आरोपियों द्वारा युवक को जमीन पर पटक कर पेट और गर्दन में गंभीर हमले किए हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घायल इमरान को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है। वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया, घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। एएसआई जानकी नंदन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने घटना के चार घंटे बाद चारों आरोपियों को मुखबिर की निशानदेही पर दबोच लिया है। उन्होंने बताया, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत तमाम संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के बाद आरोपियों को कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला
थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, घायल युवक इमरान खान एवं आरोपी पक्ष शाहरुख खान में पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। पुरानी अदावत को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष झगड़ चुके हैं। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं के साथ गाली-गलौज शुरू हो गया। मामूली कहासुनी के बाद शाहरुख खान पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर इमरान खान को रास्ते में घेर कर जानलेवा हमला किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें