फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 01:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 828 कार्टून शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सदर थाना पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर पुलिस थाना मोड़ के नजदीक एक कंटेनर गाड़ी को पकड़ा है, जिसके अंदर से 828 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब 70 लाख बताई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि सदर थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह को अवैध शराब से भरे एक ट्रक की आगरा से ग्वालियर जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाने के एएसआई यादराम, कॉन्स्टेबल वीर सिंह, श्रीपाल, हरीश, रामरूप और सौरभ के साथ हाइवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी। उन्होंने बताया, रात करीब दो बजे आगरा की ओर से पुलिस को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर चेक किया गया तो उसमें 828 कार्टून शराब के मिले हैं।

सीओ ने बताया कि प्रत्येक कार्टून में शराब की 12 बोतल रखी हुई थी, जिनकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक में मौजूद ड्राइवर दिनेश (23) पुत्र खेताराम जाट निवासी बाड़मेर के पास शराब का लाइसेंस नहीं होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश के मुताबिक, शराब अमृतसर पंजाब से गुजरात के लिए जा रही थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर धौलपुर पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया, पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ ने बताया, अनुसंधान में शराब तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें