फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर पैसे भी ठगे

Mon, 09 Oct 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Crime: धौलपुर जिले के मनिया थाना एरिया में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद महिला के अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे भी ठगे गए।
विज्ञापन
आरपीएस प्रशिक्षु अंगद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनिया थाना इलाके में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया है। वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे भी हड़पे गए हैं।

विज्ञापन


आरपीएस प्रशिक्षु अंगद शर्मा ने बताया, मनिया पुलिस थाने पर थाना इलाके की एक विवाहिता ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि तीन परिचित युवक उसको बहला-फुसलाकर साथ ले गए थे। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल कर पैसे भी पीड़िता से हड़पे हैं।

पीड़िता ने आठ अक्तूबर 2023 को नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे प्रशिक्षु आरपीएस अंगद शर्मा ने बताया, मुकदमा में तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस द्वारा पीड़िता का बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी आईपीसी एवं आईटी एक्ट में आपराधिक अभियोग पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें