फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: 'उनको लगता है कि रिपीट होगी, मगर ये सरकार डिलीट होगी', उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत पर कसा तंज

Mon, 24 Jul 2023 10:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

कांग्रेस के पौने पांच साल के कार्यकाल में 10 लाख 92 हज़ार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। प्रदेश में बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
दौस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कांग्रेस पर जमकर बरसे। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन प्रदेश में बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस के इस पौने पांच साल के कार्यकाल में 10 लाख 92 हज़ार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया दौसा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवाड़ी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दौसा पहुंचे। दौसा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

विज्ञापन


पूनियां ने कहा गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय बढ़ते हुए अपराध पर सवाल किया तो उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रतन तिवाड़ी की ओर से आयोजित सामूहिक भोज में सतीश पूनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खाना भी परोसा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से हाल भी जाने।

मीडिया से रूबरू हुए पूनिया ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान- भाजपा को नहीं सहेगा राजस्थान, पर पलटवार करते हुए कहा कि यह नारा कांग्रेस के लिए ही है कि कांग्रेस को राजस्थान अब नहीं सहेगा। दुष्कर्म को नहीं सहेगा, भ्रष्टाचार को नहीं सहेगा, बेरोजगारी को नहीं सहेगा, दलितों, गरीबों और महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा, यह पंच लाइन कांग्रेस के खिलाफ है, जनादेश को समय बता देगा। पिछले पौने पांच सालों से जिस तरीके से 10 लाख 92 हजार मुकदमे दर्ज हुए और 17 बलात्कार-हत्या रोज़ाना होना, इसका प्रमाण है। उनकी नजर में लगता होगा कि सरकार रिपीट होगी, मुझे लगता है कांग्रेस परमानेंट डिलीट होगी। 
विज्ञापन




अशोक गहलोत को उनके मंत्री ने आईना दिखा दिया-पूनिया
पूनिया बोले- हाथ कंगन को आरसी क्या? पढ़े लिखे को फारसी क्या? इसलिए मुझे लगता है कि अशोक गहलोत को उनके मंत्री ने आईना दिखा दिया। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा के भीतर जो कहा है, वह कांग्रेस पार्टी के लिए पर्याप्त था। राजस्थान की कानून व्यवस्था इतनी बदतर है कि मुख्यमंत्री देश-दुनिया की पंचायती करते हैं। मुझे लगता है कि जो विग्रह हुआ वो जगजाहिर है। राजेंद्र गुढ़ा का बयान, विधायक भरत सिंह कुंदनपुर की चिट्ठी, रामनारायण मीणा का विधानसभा के सदन में बयान यह तमाम बातें थीं, तो अब मुझे लगता है कि गहलोत की गलतफहमी चुनाव आते आते दूर हो जाएगी।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा 
मणिपुर मामले में पूनिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सारे मामले की जांच होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन राजस्थान की सरकार में ना घर में कोई सुरक्षित है, ना कोई सड़क पर सुरक्षित है। इसलिए इन चीजों से बचने के लिए यह बेहतर तरीका है कि वह दूसरे प्रदेश की बात करें। बात राजस्थान की जाए, मुझे लगता है चुनाव आते-आते कांग्रेस परमानेंट डिलीट होगी।

27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी सीकर आ रहे 
पूनिया ने कहा कि 27 जुलाई को प्रधानमंत्री किसानों के हृदय स्थल सीकर आएंगे और किसान निधि की राशि उनके खातों में सीधा ट्रांसफर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश ने बहुत तरक्की की है। मणिपुर में भी जिस तरह के हालात थे, उन्हें काबू में लिया गया। बात राजस्थान की करते हैं, तो मुख्यमंत्री के उस बयान पर सीधे-सीधे आते हैं। मैं यह पूछता हूं कि प्रदेश में 10 लाख 92 हजार मुकदमे दर्ज हुए, उसका सीएम जवाब दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें