फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए

Sun, 24 Dec 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दीया कुमारी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षों में तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश में आधारभूत संरचना तेजी से मजबूत हुई है और व्यापार करना आसान हुआ है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रााओं में शामिल हुईं। यात्राएं सीकर रोड स्थित सन एंड मून और दादी का फाटक पर आयोजित की गईं थीं। इस दौरान दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए।

विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षों में तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश में आधारभूत संरचना तेजी से मजबूत हुई है और व्यापार करना आसान हुआ है। 

तकनीक के नए युग का सूत्रपात हुआ है साथ ही भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। अब हम विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के पथ पर कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इन यात्राओं के अलावा दीया कुमारी सिविल लाइंस स्थित हरि महल पैलेस में आयोजित क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह और सांगानेर के एसएस जैन सुबोध स्कूल में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन में अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें