फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उर्स और खाटू श्याम मेले के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का अंदेशा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Sun, 07 Jan 2024 06:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

अजमेर उर्स और खाटूश्याम मेले के दौरान आबूरोड स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई।  प्रतिनिधमंडल ने जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रतिनिधमंडल ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के डीआरयूसीसी सदस्य सागरमल अग्रवाल एवं रेलवे पैसेंजर एसोसियसन अध्यक्ष बसंत कुमार प्रजापत की अगुवाई में एक प्रतिनिधमंडल ने रविवार को जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधमंडल सदस्यों द्वारा उतर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन देकर अजमेर उर्स और खाटू श्याम मेले के दौरान आबूरोड स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करवाने की मांग की गई। 

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि शुक्रवार 8 जनवरी से अजमेर उर्स  और खाटूश्याम मेला शुरू हो रहा है। इस दौरान आबूरोड स्टेशन के साथ ही इन दोनों स्थानों से आवाजाही करने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व ट्रेनों में यात्रियों और स्टेशन पर केंटीन संचालकों व वेंडरों को परेशान कर लूटपाट और मारपीट की घटनाएं करते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आबूरोड स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें