फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुष्कर्म केस में फंसे रोहित जोशी से फिर से पूछताछ शुरू, दिल्ली पुलिस ने आज थाने बुलाया

Fri, 08 Jul 2022 09:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की। जिसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस आज रोहित जोशी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
रोहित जोशी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे मंत्री पुत्र रोहित जोशी से दिल्ली पुलिस फिर से पूछताछ शुरू कर रही है। रोहित जोशी को शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार थाने में बुलाया है। इससे पहले गुरुवार को भी रोहित को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोहित के बयानों के बाद पुलिस ने पीड़िता से भी बात की थी। ऐसे में उन्हीं आधार पर पुलिस रोहित से सवाल करेगी। कहा जा रहा है कि पूछताछ से पहले रोहित के अधिवक्ता भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे को दुष्कर्म केस में दिल्ली की कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दिया था। कोर्ट की ओर से जांच में सहयोग करने के आदेश के बाद रोहित सदर बाजार पुलिस के समक्ष पेश हुआ। इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया। साथ ही मेडिकल भी कराया गया। उसके बाद कई दिन लगातार रोहित को थाने बुलाया गया लेकिन बीच में पूछताछ बंद हो गई थी। अब फिर से पूछताछ शुरू होगी। कहा जा रहा है कि पुलिस को कुछ अहम तथ्य मिले हैं। जिसके आधार पर अब आगे की जांच होगी।


यह था मामला
बता दें कि मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर जयपुर की एक लड़की ने मई के महीने में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने मामला दिल्ली में दर्ज कराया था। लड़की ने मंत्री के बेटे पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, मारपीट और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें