फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जाम में फंसे मदन राठौड़, ग्रामीणों ने घेरकर सड़क पर बैठाया

Sun, 23 Aug 2026 08:24 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद लगे भीषण जाम में दिल्ली से जयपुर लौट रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का काफिला फंस गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। गुस्साए ग्रामीणों ने राठौड़ के काफिले को रोककर उन्हें घेर लिया और सड़क पर बैठाकर क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
 
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से जयपुर लौट रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का काफिला जमवारामगढ़ (आंधी) क्षेत्र के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे भीषण जाम में फंस गया। एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद जाम लगा था। हादसे में तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया था। इसी दौरान मदन राठौड़ का काफिला वहां पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर सड़क पर ही बैठा लिया। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

ग्रामीणों ने राठौड़ के सामने रखीं समस्याएं
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी शिकायतें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखीं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण हादसे के बाद मौके पर आवश्यक कार्रवाई और सड़क सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मौके पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: आबूरोड में टिकट के लिए BJP में घमासान! 40 वार्डों पर 180 दावेदार, वरिष्ठ नेताओं ने लिए इंटरव्यू
विज्ञापन

तीन महिलाओं की मौत की सूचना
हादसे में तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर कार्रवाई कर रही है। हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मुआवजे या अन्य राहत की घोषणा के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें