रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर दरगाह में पेश।
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से चादर पेश की गई। दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान दरगाह पर रक्षा मंत्री सिंह की चादर लेकर पहुंचे। निजाम गेट चादर शरीफ को आस्ताना शरीफ ले जाकर पेश किया गया। इस मौके पर बुलंद दरवाजे से रक्षामंत्री के संदेश को पढ़ा गया।
रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में उर्स की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ख्वाजा साहब ने आपसी भेदभाव भूलाकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया है। हम सभी को उनके इस संदेश का पालन करना चाहिए। चादर को सैयद मुनव्वर चिश्ती नियाजी की वकालत में पेश किया गया। इस मौके पर मोहम्मद रजी खान, हाजी वजहात अली, हाजी एजाज, मोहम्मद चमन, हाजी मोहम्मद रफीक, बैतुल्लाह मिनाई, रमजान खान, मोहम्मद आकिफ और इकबाह अहमद मौजूद रहे।