फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु नीति पर बोले राजनाथ, भविष्य के हालात को देखकर करेंगे फैसला

Fri, 16 Aug 2019 05:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
जैसलमेर में राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
पांचवीं अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की परमाणु नीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि परमाणु आयुध को लेकर अब तब हमारी नीति पहले इस्तेमाल न करने की रही है। अब भविष्य में क्या होता है, यह उस वक्त के हालात पर निर्भर करता है।
विज्ञापन




रक्षा मंत्री ने पोकरण का दौरा करने के बाद ट्विटर पर यह बात कही। पोकरण में ही भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 1998 में परमाणु परीक्षण किया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि पोकरण वह इलाका है जो भारत को परमाणु शक्ति बनाने के अटल जी के दृढ़ संकल्प का गवाह बना और इसके बावजूद देश पहले इस्तेमाल नहीं के सिद्धांत को लेकर प्रतिबद्ध है। भारत ने सख्ती से सिद्धांत का पालन किया है। भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा 
 

वह अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिये पोकरण में थे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, भारत का एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करना इस देश के हर नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है। देश अटल जी की महानता का ऋणी रहेगा।' 
विज्ञापन


पांचवीं अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें भारत के साथ रूस, चीन, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, सूडान और उज्बेकिस्तान की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत, रूस, चीन और मध्य एशिया के अन्य देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और मजबूत होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आनेवाले समय में हमारा और आपका साथ और अधिक बढ़ेगा। हम आपसी सहयोग बढ़ाकर एक साथ विश्व की कठिन चुनौतियों तथा खतरों का सामना करने में सक्षम बनेंगे और साथ ही भविष्य में हमें आपसी संबंध बढाने के और भी मौके मिलेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभागी देशों के परस्पर रिश्ते और गहरे होंगे। वैसे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के साथ हमारे पहले से ही मित्रतापूर्ण रिश्ते रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमाणु परीक्षण स्थल पोकरण में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  मई 1998 में परमाणु परीक्षण के समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें