फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिले जुड़वां भाइयों के शव, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 20 Oct 2026 05:45 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

राजस्थान के डीग जिले के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वां भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 13 साल के दोनों बालकों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज के पास पड़े मिले। दोनों अपने नाना के घर रहते थे।
विज्ञापन
क साथ दो जुड़वां भाइयों की मौत से कोहराम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वां भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बालकों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास पड़े मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। मृत बालकों की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। दोनों भाई गांव में अपने नाना के यहां रहते थे। इस दुखद समाचार के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ज्वार-बाजरे की पुंज में मिले शव
बड़ेसरा गांव में मंगलवार को ज्वार-बाजरे की पुंज के पास दो बालकों के शव मिलने की सूचना सामने आते ही ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


मृत बालकों की पहचान दो जुड़वां भाइयों के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों बालक अपने नाना के घर पर रहकर ही निवास कर रहे थे। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दो किशोर भाइयों की एक साथ संदिग्ध मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
सूचना मिलते ही जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जुड़वां बच्चों की पहचान सुनिश्चित की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले भी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जनूथर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ेसरा गांव में दो जुड़वां बच्चों के शव ज्वार के पुंज के पास पड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: उदयपुर में दशहरे का भव्य आयोजन, 100 फीट के रावण के साथ जलेगा मेघनाथ-कुंभकर्ण का पुतला
विज्ञापन


श्वान दस्ते की मदद से जांच तेज
पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर श्वान दस्ते को भी बुलाया है। श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सूक्ष्म पड़ताल कर रही है। फिलहाल दोनों बालकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का पता जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें