राजस्थान में जोधपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में संक्रमण से पनपे अज्ञात वायरस की चपेट में आने पर दिल्ली एम्स भेजे गए नर्सिंगकर्मी की भी बुधवार को मौत हो गई। इससे पहले एक नर्सिंगकर्मी की जोधपुर में ही दो दिन पहले मौत हो गई थी। दोनों नर्सिंगकमियों की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
हालांकि अहमदाबाद इलाज व जोधपुर में जो नर्सिंगकर्मी बीमार हैं, उनमें डेंगू की पुष्टि हो गई है। इधर, राज्य सरकार संक्रमण से मरे नर्सिंगकर्मियों सहित अन्य प्रभावित नर्सिंगकर्मियों के क्षेत्रों में सर्वे में जुट गई है।
जोधपुर के गोयल अस्पताल के आईसीयू में संक्रमण से पनपे अज्ञात वायरस से वहां कार्यरत ड्यूटी पर तैनत पांच नर्सिंगकर्मी गत रविवार को अचानक बीमार हो गए। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, दो अब तक बीमार है और एक नर्सिंगकर्मी स्वस्थ है। जोधपुर में मरे नर्सिंगकर्मी के नमूनों में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए थे और एम्स के डॉक्टरों ने भी वहां मरे नर्सिंगकर्मी की मौत डेंगू से होना नहीं पाया है।