फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: चाकसू थाना के दो इनामी चोर गिरफ्तार, अनाज मंडी चोरी में थे वांछित

Sun, 11 Jan 2026 05:47 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले की महवा पुलिस ने दो अलग मामलों में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो इनामी चोर शामिल हैं। जिन्हें अनाज मंडी चोरी में वांछित किया गया था। 
विज्ञापन
दौसा पुलिस ने किए वांटेड आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की महवा थाना पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो शातिर चोर शामिल हैं, जिन पर चाकसू थाना में पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। महवा पुलिस टीम ने दोनों इनामी चोरों को उनके गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


अनाज मंडी में हुई चोरी में वांछित थे चोर 
थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि ये चोर चाकसू थाना क्षेत्र में अनाज मंडी में हुई चोरी की वारदात में वांछित थे। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान शिवदयाल उर्फ चेंटा निवासी शाहपुर पाखर (मंडावर) और पुष्पेंद्र मीणा निवासी पाली (महवा) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर करते थे वसूली, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सहित दलाल पर FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


महवा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
दक्षिणी शहर जयपुर एसपी ने इन दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। महवा पुलिस टीम ने दोनों इनामी चोरों को गिरफ्तार करने के बाद चाकसू पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में महवा पुलिस ने महवा-नयागांव रोड पर मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में मनीष पुत्र केदार मीणा निवासी नयागांव को भी गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें